कपिल शर्मा अपनी कॉमेडी फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। कल यह फिल्म थिएटर में दर्शकों का मनाेरंजन करेगी। इससे पहले कपिल शर्मा ने अपने करीबी दोस्त के लिए फिल्म की स्क्रीनिंग रखी। इस स्क्रीनिंग में कई नामी कॉमेडियन, सेलेब्स शामिल हुए। जानिए, स्क्रीनिंग इवेंट में कौन-कौन आया।
पत्नी संग फिल्म स्क्रीनिंग में पहुंचे कपिल शर्मा
अपनी अपकमिंग फिल्म की स्क्रीनिंग पर कपिल शर्मा पत्नी गिन्नी के साथ आए। दोनों ने साथ में पैपराजी को पोज दिए। स्क्रीनिंग में पहुंचे बाकी लोगों से भी कपिल और गिन्नी मिलते हुए दिखे।
आमिर खान ने स्क्रीनिंग पर किया भांगड़ा
आमिर खान ने कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार कंरू 2’ की स्क्रीनिंग पर जमकर भांगड़ा किया। वह इस स्क्रीनिंग पर अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शामिल हुए। दोनों ने पैपराजी को साथ में कई पोज दिए, फोटो क्लिक करवाए।
View this post on Instagram
जाॅनी लीवर से लेकर कृष्णा अभिषेक तक इवेंट में शामिल
बॉलीवुड के दिग्गज कॉमेडियन जॉनी लीवर भी कपिल शर्मा की फिल्म की स्क्रीनिंग पर पहुंचे। वह डांसर के साथ डांस करते हुए दिखाई दिए। कपिल के करीबी दोस्त कृष्णा अभिषेक भी इस स्क्रीनिंग पर नजर आए।
भारती सिंह और अर्चना पूरन सिंह भी स्क्रीनिंग में शामिल हुईं
कपिल शर्मा और भारती सिंह एक-दूसरे को कई साल से जानते हैं। भारती इन दिनों प्रेग्नेंट है, इसके बावजूद वह कपिल को सपोर्ट करने पहुंचीं। साथ ही अर्चना पूरन सिंह और उनके पति परमीत सेठी भी ‘किस किसको प्यार करूं 2’ की स्क्रीनिंग पर मौजूद रहे।